google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पालीगंज मुखिया संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ स्थानीय बाजार में रविवार को पालीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के मुखिया लोगो ने पंचायतों के अधिकार में कटौती किये जाने को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा प्रस्तावित नियमो के अनुसार बिना टेंडर किसी भी जनप्रतिनिधियों के विकास कार्य नही होगा। यह नियम पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। जिसको लेकर मुखिया लोगो के बीच आक्रोश ब्याप्त है। इसी मुद्दो को लेकर रविवार को पालीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के मुखिया लोगो ने पालीगंज में जमा हुए। जहां मुखीया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द कुमार के नेतृत्व में सभी मुखिया लोगो ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नवनिर्मित नियमो की प्रतियां जलाई। मौके पर मुखिया संघ के पालीगंज प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द कुमार ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों में कटौती किया जाना उचित नही है। सरकार जबतक इसे वापस लेगी हमसभी इसका विरोध करते रहेंगे।
मौके पर मुखिया आनन्द कुमार, गुड्डू कुमार, उर्वशी देवी, मीरा देवी, पप्पू कुमार, निकेश कुमार, सुवेदा खातून, मीना देवी, कंचन माला, रियासत हुसैन, दशरथ राम व ज्ञानवर्द्धन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)