दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 21 जुलाई 2024 रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्रामीण आवास सहायिका सविता कुमारी के नबीनगर स्थित आवास पर संगीत गुरु दरिया दिल दरगाही को उनके शिष्यों द्वारा सम्मानित किया गया वही मौके पर संगीत गुरु का चरणवंदन और पूजन कर उनका आशीर्वचन लिया गया । मुख्य अतिथि के रूप में राजा गोपाल इंग्लिश अकादमी के शिक्षक तबला वादक सत्येन्द्र सिंह रहे।समारोह मे शिवम सुरीला,सूरज तिवारी,अनुज भारती,आर्य अर्पित, साक्षी गुप्ता,साक्षी सिंह वसुंधरा आदि ने अपने स्वरलहरियों से कार्यक्रम मे समा बांधा और लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



