मनोज कुमार
संवादाता हजारीबाग।
कटकम दाग प्रखंड के बनादाग गांव में हजारीबाग कुशवाहा महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक देवकी महतो की अध्यक्षता और जागेश्वर प्रसाद के संचालन में संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि हजारीबाग कुशवाहा महासभा के जिला सचिव और सेवानिवृत्ति शिक्षक सुधीर कुमार थे। बैठक में सामाजिक एकता पर बल देते हुए सुधीर कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और आगे की रणनीति बनाई गई। सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ और राजनीतिक जागरूकता की बात भी कही गई ।बैठक में मुख्य रूप से हुलास प्रसाद कुशवाहा नारायण महतो दिलचंदप्रसाद ,आशीष कुमार, अजय कुमार ,सरवन कुमार, सागर कुमार, तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, बैजनाथ प्रसाद, गणेश प्रसाद, चंदेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र कुमार सुरेंद्र प्रसाद एवं गांव के प्रबुद्ध लोग शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



