google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पांचायत उप निर्वाचन का मतगणना संपन्न श्रवण बने सरपंच*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 30दिसम्बर 2023 प्रखंड मुख्यालय नबीनगर के सामुदायिक भवन में ग्राम पंचायत जयहिंद तेंदुआ के सरपंच पद के लिए मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नबीनगर सह निर्वाची पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने बताया कि सरपंच पद के लिए कुल 6 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में उतरे थे ।निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना मे अर्जुन सिंह को 633 मत,उमेश सिंह को 93 मत,परमानंद गुप्ता को 511 मत,रमेश ठाकुर को 185 मत,विशिष्ट सिंह को 507मत,श्रवण कुमार सिंह को 694 मत प्राप्त हुआ। श्रवण कुमार सिंह को 61 मत से विजेता घोषित किया गया।निवासी पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना में 1टेबल बनाया गया था ।मतगणना में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार,प्रेक्षक संजीव कुमार सिंह,आईटी शेल से मनीष कुमार मिश्रा, नंद कुमार उपस्थित थे ।निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जीत का सर्टिफिकेट श्रवण सिंह को दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)