
दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या से भिजवाए गए। पूजीत अक्षत कलश का भव्य कलश शोभा यात्रा शनिवार को कुचाई में निकाली गई। इसका आयोजन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया। कुचाई थाना शिव मंदिर से शुरू हुई। भव्य कलश शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर तक पहुंची,जहां मंदिर में कलश को विराजमान किया गया। मौके पर जिला महामंत्री अजय मिश्रा ने बताया कि यह पूजित अक्षत श्री राम जन्मभूमि से आए इस समय पूरे देश दुनिया में पूजित अक्षत भिजवाए गए हैं। वहीं जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद साहू ने बताया कि 22 जनवरी को श्री राम लाल गर्भ गृह में विराजमान होंगे यह अक्षत भगवान को समर्पित किए जाएंगे इससे पहले इसे सभी सनातन धर्म ही अपने घर में अपने आसपास के देवालय शिवालय में जाकर हवन जगा हनुमान चालीसा श्री राम स्तुति सत्संग सुंदरकांड एवं अन्य पूजा अर्चना करके अपनी श्रद्धा और भावना इससे जोड़ेंगे रक्षक कलश यात्रा में से मुख्य रूप से जिला महामंत्री अजय मिश्रा जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद साहू जीप सदस्य जींगी हेंब्रम प्रमुख गुड्डी देवी कुचाई प्रखंड अध्यक्ष भरत पांडे प्रखंड संयोजक मधुसूदन दास प्रखंड उपाध्यक्ष दीप रंजन जोगी खरसावां प्रखंड अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव सांसद प्रतिनिधि लखीम मुंडा सत्येंद्र कुम्हार भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा शिव शंकर दास गुरुचरण बेहरा राम चंद्र महतो लाल सिंह स्वांसी महेश जोगी राहुल दास मुन्ना दास बेबी दास रोहिन दास आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



