google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टंडवा मंडल मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 25 सितंबर 2023 औरंगबाद जिले के नबीनगर प्रखण्ड के टंडवा मे आज भाजपा टंडवा मंडल इकाई द्वारा पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । टंडवा मंडल भाजपा के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पूर्वक टंडवा बाजार मे मनाया गया और मिठाईयां भी बांटी गई।इस अवसर पर पंडित दिन दयाल उपाध्याय की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो द्वारा पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला गया
कार्यक्रम मे भाजपा टंडवा मंडल के महामंत्री संजय कुमार,लक्ष्मण बारी , गुप्तेश्वर तिवारी,बल्केश्वर सिंह,भोला ,चंदन ठाकुर,धर्मेंद्र तिवारी, सुनील चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)