google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पड़ावचक गांव में किताब लगा पार्सल 10 चक्का ट्रक असंतुलित होकर नाले में फंसा, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हटाया जाम

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर /बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत अंतर्गत फुल्लीडुमर रामपुर मुख्य सड़क के पड़ावचक गांव में गुरुवार को एक 10 चक्का पार्सल ट्रक असंतुलित होकर नाले में जा फंसी|वही ट्रक चालक से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक पर दिल्ली से किताब लोड करके खेसर के रास्ते चलकर अमरपुर जा रही थी| जहां सड़क किनारे पड़ावचक चक गांव में नाला होने के कारण ट्रक असंतुलित होकर नाले में जाकर फस गई| सड़क सकरा होने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के किनारे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई| सड़क जाम होने के कारण यातायात घंटों प्रभावित रहा एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा |ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद चालक द्वारा ट्रक को नाले से बाहर निकाला गया| तब जाकर यातायात सामान्य हुई|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)