जितेन्द्र कुमार/समाज जागरण,त्रिवेणीगंज ,सुपौल
जिले में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया में जदिया त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग NH327ई पर तेज रफ्तार यात्री बस औऱ बाराती सवार स्कोर्पियो में जबरदस्त टक्कर हो गई है घटना में स्कोर्पियो सवार 6 लोग औऱ बस सवार 3 लोग यानी कुल 9 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं सभी जख्मियों को स्थानीय पुलिस की मदद से एम्बुलेंस से त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी 3 लोगों को बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है
घटना इतनी जबरदस्त हुई कि स्कोर्पियो के परखज्जे उड़ गए हैं घटना के संबंध में स्कोर्पियो सवार जख्मी 50 वर्षीय तिलक प्रसाद साह ने बतलाया कि उनके बेटे की शादी रात में सिंघेश्वर में थी औऱ बारात लेकर पूर्णिया जिले के श्रीनगर से रात में सिंघेश्वर आए थे औऱ आज सुबह सवेरे सिंघेश्वर से वापस श्रीनगर लौट रहे थे कि रास्ते में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया में एक बस से आमने सामने की टक्कर हो गई है जिसमें जख्मी हुए हैं बस सवार 35 वर्षीय जख्मी यात्री जदिया वार्ड नम्बर 7 निवासी अनिल कुमार साह ने बतलाया कि बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के चक्कर में यह घटना घटी है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे त्रिवेणीगंज एसडीएम एसजेड हसन ने बतलाया कि लक्ष्मीनिया वार्ड नम्बर 12 में NH327ई पर जदिया से सुपौल जा रही बस पुष्प विमान औऱ सिंघेश्वर से वापस श्रीनगर लौट रही बाराती लोड स्कोर्पियो दोनों में टक्कर हुई है 9 लोग जख्मी हुए हैं तीन जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज से रेफर किया गया है घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बतलाया कि ओवरटेक करने के कारण यह घटना घटी है वहीं घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बतलाया कि घटना में 9 लोग जख्मी हुए हैं सभी को अस्पताल भेजा गया है बस औऱ स्कोर्पियो को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई की जा रही है बता दें कि स्कोर्पियो बस की टक्कर में स्कोर्पियो सवार जख्मी बारातियों में 50 वर्षीय तिलक प्रसाद साह,25 वर्षीय विशेष कुमार,22 वर्षीय सुधांशु कुमार,35 वर्षीय अरुण कुमार,20 वर्षीय प्रिंस कुमार औऱ 16 वर्षीय सूरज कुमार शामिल हैं ये सभी पूर्णिया जिले के श्रीनगर वार्ड नम्बर 7 के रहने वाले हैं इनमें से तीन जख्मी 50 वर्षीय तिलक प्रसाद साह,35 वर्षीय अरुण कुमार औऱ 25 वर्षीय विशेष कुमार को बेहतर ईलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल से बाहर रेफर किया है वहीं जख्मी में बस में सवार जदिया वार्ड नम्बर 1 निवासी 19 वर्षीय छात्रा कृति कुमारी,जदिया वार्ड नम्बर 7 निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार साह औऱ जदिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी त्रिवेणीगंज अनुमंडल न्यायालय के अधिवक्ता 35 वर्षीय इंद्रभूषण प्रसाद जख्मी है जिनका यही त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज चल रहा है जख्मी 19 वर्षीय कृति कुमारी प्रतिदिन की तरह आज भी बस से कंप्यूटर क्लास के लिए त्रिवेणीगंज आ रही थी कि सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है।फ़िलहाल त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस अग्रतर कार्यवाई कर रही है क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








