समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। आचार्य सामाजिक क्षेत्र के मेरुदंड बनकर समाज रचना का कार्य अपना नैतिक दायित्व समझकर पूरा करें।
उक्त बातें रामेश्वर स्थित धर्मशाला में संचालित 30 घण्टे के आचार्य वर्ग प्रशिक्षण में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के बाद राज्य प्रशिक्षक ,वरिष्ठ पत्रकार के0एल0 पथिक ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।साथ ही साथ रामेश्वर पंचकोशी महात्म्य और धार्मिक भावनाओं सहित मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम द्वारा इस भूमि की पवित्रता की जानकारी दी।
अंचल सारनाथ भाग काशी संम्भाग पूर्वी उत्तर प्रदेश में संच- बसनी और संच- सेवापुरी के आचार्य मासिक अभ्यास वर्ग में उपस्थित भाग के भाग प्रशिक्षण प्रमुख बबऊ प्रसाद , अंचल अभियान प्रमुख यशवन्त कुमार व अंचल प्रशिक्षण प्रमुख कामता प्रसाद, संच प्राथमिक शिक्षा समिति कन्हैया और संच- प्रमुख गुंजा देवी एवं आचार्य बहनें उपस्थित रहीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



