google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ कौशल किशोर को विस अध्यक्ष व वित्त मंत्री ने  किया  सम्मानित

समाज जागरण दीपक सरकार

डॉ कौशल को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए अबतक   71 बार किये जा चुके हैं सम्मानित
राजधानी रांची के होटल बीएनआर में मंगलवार को कशिश न्यूज़ की ओर से “जोहार टॉक्स” नामक  कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमें राज्य के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक पहलुओं पर केंद्रित उक्त आयोजन में सत्ता और विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं, मंत्रियों, विशेषज्ञों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जोहार टॉक्स के मंच पर केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के  उद्घाटन के मौके पर  सूबे के विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर , स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। कशिश न्यूज़ झारखंड-बिहार के संपादक अनुराग ठाकुर के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड अब नई ऊर्जा और नई सोच के साथ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि, राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह आयोजन राज्य के सकारात्मक विमर्श को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल को झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शॉल ओढ़ाकर एवम मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वही वित्त मंत्री ने कहा कि कौशल जी हमारे क्षेत्र से आते है और इनकी पर्यावरण को बचाने की मुहिम एवं पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने झारखंड सरकार की प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और गरीब वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के लिए जारी की जाने वाली विशेष फंडिंग में कटौती की भी आलोचना की और इसे राज्य के विकास में बाधा बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भागीदारी ने विमर्श को और व्यापक बना दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी, सिमरिया विधायक उज्जवल दास, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंच से अपने विचार रखे। उन्होंने सरकार की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)