google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आबाडी (मिनी गोवा) के सभी पर्यटन स्थलों को किया जाएगा प्लास्टिक मुक्त– सीडीओ जागृति अवस्थी।*


शिव प्रताप सिंह/ समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद में चल रहे प्लास्टिक मुक्त सोनभद्र अभियान के तहत भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाने वाले जनपद सोनभद्र के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा। जिससे सोनभद्र में पर्यटकों का साफ और स्वच्छ स्थल उपलब्ध कराया जा सके। जिसके तहत आज जागृति अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र ने अपने टीम के साथ इसकी शुरुआत पहाड़ों के बीच पर्यटन स्थल आबाडी जिसको मिनी गोवा भी कहा जाता है वहीं से प्लास्टिक मुक्त कर इसकी शुरुआत किया गया। जागृति अवस्थी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक और कचरा मुक्त करने के लिए चार भागों में बांटा गया।  एक भाग की जिम्मेदारी इन्होंने स्वयं पकड़ी तथा दूसरे भाग में जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, तीसरे भाग में डीसी मनरेगा रविंद्र वीर एवं चौथा भाग में जिला पंचायत अधिकारी नमिता शरण को दिया।
चारों टीमों में गांव के सभी लोग, कर्मचारी तथा स्कूल के बच्चों को भी बाटा गया।  टीम ने पूरे पिकनिक स्पॉट में फैले हुए प्लास्टिक एवं कूड़े को बिन कर इकट्ठा किया। लगभग 200 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों एवं ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्यटन स्थल प्रकृति के द्वारा दिया गया एक सुंदर तोहफा है पर्यटकों को साफ और सुन्दर स्थल उपलब्ध रहना चाहिए लेकिन यहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं एवं लोग प्लास्टिक छोड़कर कर स्थल को गंदा कर देते हैं।  सभी सार्वजनिक जगह और पर्यटन स्थलों को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। जो भी पर्यटक यहां आए उनकी भी जिम्मेदारी है कि वह अपने प्लास्टिक और कूड़े को उचित स्थान कूड़ेदान में रखें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से भी आह्वान किया कि अपने कार्यस्थल के जनपद को साफ रखे और लोगों को जागरूक करें जिससे कि हमारा जनपद सफाई के साथ ही प्लास्टिक मुक्त हो सके।  उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के जो भी सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थल हैं उन सबको चरणबद्ध तरीके से साफ कर प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा तथा ग्राम पंचायत में निर्मित आरआरसी से उनके कूड़े एवं प्लास्टिक को जोड़ा जाएगा जिससे कि वहां का कूड़ा एवं प्लास्टिक आरआरसी के माध्यम से उसका निस्तारण किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि अभी शुरुआत है बहुत से ग्राम पंचायतें भी अपने ग्राम पंचायत को साफ कर रही हैं तथा लोगों को जागरुक भी कर रही है कि लोग कूड़ा एवं प्लास्टिक यहां वहां ना फेंके। जनपद में चल रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान एक अनूठा अभियान है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)