दो कट्टा व दो खोखा हुआ बरामद
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के खिरिमोड थाना क्षेत्र के मेरा गांव में पुलिस ने छपेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से दो देशी कट्टा स दो खोखा बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटना जीके के खिरिमोड थाना अंतर्गत मेरा गांव में छापेमारी किया। जिसके दौरान मेरा गाँव निवासी राम विनय राम के पुत्र विक्कु कुमार के घर से छापेमारी के दौरान दो देशी अवैध कट्टा एवं दो गोली का खोखा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने बिक्कू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान विक्कु कुमार ने बताया कि कंकडबाग पटना में मैट्रिक की तैयारी हेतू क्रैश कोर्स करने के दौरान कंकडबाग में ही एक साथ पढनें वालें अमरजीत कुमार पिता, पता-ना मालूम सें हथियार खरीदे थे।
उक्त जानकारी सिटी एसपी पटना पश्चिमी भानू प्रताप सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



