समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के मनेर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला टॉप-10 अपराधकर्मी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी आकाश कुमार लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और कई मामलों में फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माधोपुर गांव में एक व्यक्ति खुलेआम फायरिंग कर अपने वर्चस्व का प्रदर्शन कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी के निर्देश पर मनेर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थानाध्यक्ष मनेर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर माधोपुर गांव निवासी भगवान साह के पुत्र आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस मामले में मनेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही मनेर थाना में मामला दर्ज है जो गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



