दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) झारखंड राज्य में पूर्वी सिंहभूम जिले के चकौडिया थाना क्षेत्र के भटकुंडा में सम्मोहन विद्या के प्रयोग कर महिलाओं को भगाने के आरोप में नबीनगर के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति साधु के वेश में कुछ महिलाओं को सम्मोहोनी तंत्र का प्रयोग कर साथ में ले जा रहे थे ।इसी बीच कुछ लोगों ने देख लिया और पकड़ कर मारपीट किया और पुलिस को हवाले कर दिया।वहीं पुलिस द्वारा पूछ ताछ के क्रम मे दोनों द्वारा अपना नाम व पता प्रफुल पंडा और देवानंद पंडा बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर बताया गया। वहीं इस घटना की जानकारी लेने के लिए पत्रकारों के दल ने उक्त दोनों के घर पर पूछ ताछ किया तब दोनों को गिरफ्तार किए जाने की घर वालों द्वारा पुष्टि हुई। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 3 के निवासी देवानंद की बड़ी बहन चंचला ने बताई कि रविवार को सुबह गिरफ्तारी का फोन आया था। देवानंद बिल्लू पंडा का पुत्र है जबकि प्रफुल की माता डाखो देवी ने बताई कि शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और आज छोड़ दिया गया है।वैसे घरवालों की बात से स्पष्ट हो रहा था कि वे लोग पूरी तरह से सच्चाई छुपा रहे हैं।वहीं घरवाले और मोहल्ला वाले के अनुसार पंडा समाज के अधिकांश पुरुष और महिला कई राज्यों घूमकर घूमकर यजमानी ,पंचांग देखने और पूजा पाठ कराने के काम में लगे रहते है। घरवाले किसी भी तरह की तंत्र विद्या की जानकारी होने से इनकार किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



