दैनिक समाज जागरण सुधांशु रंजन संवाददाता पटना (सीटी)
लूटी गई राशि में एक लाख पचपन हजार रुपया नगद बरामद चार मोबाइल व एक मोटरसाइकिल जब्त गिरफ्तार दोनों लूटेरे सगे भाई है
पटना सिटी। बीते 10 अप्रैल को आलमगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली गोलंबर के पास एक प्राइवेट बैंक के एटीएम वैन से डेढ़ करोड़ रुपए की लूट मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले अनीश कुमार और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त आपस मे सगा भाई है।
गिरफ्तारी के क्रम में दोनों के पास से लूट की राशि में से एक लाख, पचपन हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। साथ ही चार मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी अगमकुआं और आलमगंज थाना क्षेत्र से की गयी है। दोनों नालंदा जिला का रहने वाला है। फिलहाल दोनों से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विदित हो की डेढ़ करोड़ रुपए की लूट घटना के बाद बैंक के कर्मचारियों ने आलमगंज थाना में मामला दर्ज कराया था।
पुलिस इस मामले में कैश जमा कराने आए कर्मचारी और गार्ड को हिरासत में लेकर कड़ी पुछताछ की थी। साथ ही लावारिस खड़ी कैश वैन को जब्त कर लिया था। बताया जाता है कि अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित कैश कंपनी सिक्योर वैल्यू के कैश वैन ड्राइवर सूरज कुमार, कंपनी का गनमैन सुभाष यादव, कंपनी के ऑडिटर अमरेश सिंह, कर्मचारी सोनू कुमार और दिलीप कुमार आईसीआईसी बैंक का पैसा एटीएम में जमा करने आलमगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली गोलंबर के पास स्थित एटीएम पर पहुंचे थे। जहां कंपनी का गनमैन, ऑडिटर और कर्मचारी एटीएम में डिपॉजिट पैसे की निकासी कर रहे थे, उसी दौरान कैश वैन का ड्राइवर सूरज कुमार कैश वैन लेकर मौके से फरार हो गया और कुछ दूर जाने के बाद उसने एनएमसीएच रोड के पास गाड़ी खड़ी कर बक्से में भरा डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया।
जब कंपनी के गनमैन, ऑडिटर और कर्मचारी एटीएम से बाहर निकले तो कैश वैन गायब था। फिलहाल पुलिस संदेह के घेरे में रहे कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और कड़ी पूछताछ में जुट गई है।
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामदचोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








