google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पौधारोपण एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
7 जून। भारतीय जनता पार्टी के किशनगंज ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक रविवार को चकला पंचायत के फुलवारी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पांडव महतो ने की, जबकि मंडल प्रभारी सुबोध माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल क्षेत्र की सभी पंचायतों एवं बूथों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में सभी शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा।


बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता मो. अमानुल्लाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण चौहान, मंडल महामंत्री अजय सिंह, संजय राम, रामलाल महतो, बलराम हरिजन, पिंगल शर्मा, संजय यादव, टिंकू साहनी, शक्ति केंद्र प्रमुख शिवानंद महतो, रामलला यादव, अशर्फी साहनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)