सुभाष जी जिला संवाददाता दैनिक समाज जागरण सहरसा
सहरसा पतरघट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 29 नवंबर को होने वाले पैक्स का चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी ने मतदाताओं के साथ जनसंपर्क में जोर से तुल्य पकड़ रहा है। और अपने पक्ष में मत डालने के बात करते हैं। वही पामा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष उमीदवार पद से अमरेंद्र कुमार झा उर्फ बंटु झा ने
नामांकन दाखिल किया और अपना चुनाव चिन्ह लेकर जनता के साथ अपने पक्ष में मत और आशीर्वाद मांग रहे हैं। वही पर पामा पैक्स अध्यक्ष उम्मीदवारअमरेंद्र कुमार झा उर्फ बंटु झा ने मतदाता के साथ जनसंपर्क के दौरान कई बिंदुओं पर बातचीत करते नजर आए। पंचायत पामा पैक्स अध्यक्ष उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार झा उर्फ बंटु झा ने बताया कि लगातार हमने समाज के साथ जो काम किया वह समाज की नजर में है। हमें उम्मीद है कि यहां की जनता जरूर इस बार हमारे ऊपर भरोसा करे। जनसंपर्क के दौरान पैक्स अध्यक्ष उमीदवार अमरेंद्र कुमार झा उर्फ बंटु झा के सहयोगी एवं जंतुओं ने पैक्स चुनाव जीतने की आश्वासन दिए और भरोसा किए। वही पर अमरेंद्र कुमार झा उर्फ बंटु झा ने बताया कि
अगर हम पैक्स अध्यक्ष पद से चुनाव जीतते हैं तो यहां की किसान को सरकार के योजना के अनुसार मिलने वाले सभी लाभ किसानों को दिलाने का काम करेंगे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



