google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तिरुलडीह में ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़: आगामी 05 सितम्बर 2025 को मनाए जाने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार को लेकर तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने की।

बैठक में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर तिरुलडीह एवं चौड़ा अंजुमन कमिटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)