google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर थाना परिसर मे शांति समिति की किया बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 28 जनवरी 2025 मंगलवार को नबीनगर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। बैठक में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर मूर्ति स्थापित करने और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए नियमानुसार प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक होगा उन्होंने शांति समिति के सभी सदस्यों से अपील किया कि पूजा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण पूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सभी लोग प्रशासन को सहयोग करें । बीडीओ ने कहा की सरस्वती पूजा मुख्य रूप से विद्यालय और कोचिंग संस्थानों में मनाया जाता है ।वहीं कार्यक्रम की सारी जवाब देही विद्यालय प्रधान और कोचिंग संचालकों की होगी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बैठक के दौरान कहा की पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गस्ती बढ़ाई जाएगी ।उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और मनचले पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी ।थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि किसी भी तरह के अफवाह से बचे और गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना पुलिस को अवश्य दें।वहीं थानाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूजा और जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा । बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाने में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और अपनी अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखा।मौके पर सूर्यवंश सिंह , उदय प्रताप सिंह, संतन सिंह, हरि राम, कामता प्रसाद, शंकर प्रसाद,गुलाम मोहम्मद उर्फ मुन्ना, मो शमशाद,सहित अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)