दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 28 जनवरी 2025 मंगलवार को नबीनगर थाना के निकट गायत्री मंदिर परिसर में नबीनगर को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष संतन सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया जिसका संचालन सचिव शंकर प्रसाद ने किया। बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्ष संतन सिंह ने बताया कि नबीनगर को अनुमंडल बनाने के लिए संघर्ष और तेज करने का निर्णय लिया गया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघर्ष तेज करने के क्रम मे जिला पदाधिकारी औरंगाबाद और मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन सौंपा जाएगा।अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी माह में ही मुख्यमंत्री से शिष्टमंडल भेट कर उनके द्वारा दी गई आश्वाशन को याद दिलाते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें ये बात रखी जाएगी कि नबीनगर अनुमंडल बनने की सभी मानकों को पूरा करता है।मौके पर श्यामबिहारी सिंह, हरि राम, अवधेश प्रसाद सिंह,रविंद्र कुमार सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी ,डब्लू तिवारी, अरविंद कुमार पासवान शंकर ठाकुर, सुरेश सोनी, मनीष सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद थे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



