दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़ : आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर तिरुलडीह थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुकड़ू प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला की साथ में अंचलाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान एवं तिरूलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार उपस्थित थे । इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, मुस्लिम समुदाय के लोग, ग्रामीण तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और किसी भी आपत्तिजनक सामग्री की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को अपने-अपने सुझाव दिए और सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही मोहर्रम जुलूस के रूट, समय और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई।
अंत में सभी से आपसी सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए बैठक समाप्त की गई। बैठक में मुख्य रुप से कुकड़ू प्रखंड के उप-प्रमुख मो° एकराम , लाल मोहम्मद, ठाकुर सिंह मुण्डा, असगर अली, अलीशार अंसारी आदि उपस्थित थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



