राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर हजारीबाग में होम्योपैथिक चिकित्सकों को मिला सम्मान,सेवा भावना को बताया गया मानवता का मूल

मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग सदर ।

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की हजारीबाग जिला इकाई द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर के आवासीय परिसर विष्णुपुरी में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में होम्योपैथिक चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया। संघ के अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर ने कहा, “चिकित्सक समाज में स्वास्थ्य के प्रहरी हैं। उनकी सेवा भावना मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है।”
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवेंदु शंकर ने कहा, “होम्योपैथिक चिकित्सा आज जनमानस में तेजी से लोकप्रिय हो रही है और यह पद्धति रोगों के मूल कारण को जड़ से समाप्त करने में सक्षम है।”
सचिव डॉ. आनंद शाही ने बल देते हुए कहा, “समाज में होम्योपैथी के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली से लाभान्वित हो सकें।”
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने कहा, “डॉक्टर जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद होते हैं। उनके हाथों में सिर्फ दवा नहीं, भरोसा और संवेदना होती है।”
संघ के प्रवक्ता डॉ. ज्ञानेंदु जयपुरियार ने कहा, “आज का दिन यह याद दिलाता है कि डॉक्टर का सम्मान सिर्फ एक दिन नहीं, हर दिन होना चाहिए। डॉक्टर होना सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक व्रत है।”
डॉ. अभिलाषा ने कहा कि, “मैं इस पेशे में अपने पिता की प्रेरणा से जुड़ी और जीवनभर मरीजों की सेवा करती रहूंगी।”
डॉ. रंजना कुमारी ने कहा, “आज होम्योपैथी चिकित्सा एक अलग पहचान बना चुकी है और यह सफलता सभी चिकित्सकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।”
डॉ. स्नेहाशु साहा ने भावपूर्ण शब्दों में कहा, “जब लोग थक जाते हैं, तब हमारी ड्यूटी शुरू होती है। यही चिकित्सक धर्म है।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. गणेश शंकर, डॉ. अजित कुमार, डॉ. अनिल, डॉ. अभिलाषा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अभय कुमार सिन्हा, डॉ. निवेदिता, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. रंजीत कुमार दांगी, डॉ. इंदु रानी, डॉ. नवेंदु शंकर, डॉ. सृजन जयपुरियार, डॉ. धीरज, डॉ. आनंद शाही, डॉ. ज्ञानेंदु शंकर जयपुरियार, डॉ. शंकर मोदी, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. एस. के. वर्मा, डॉ. नसीम, डॉ. अमरेंद्र भाष्कर, डॉ. हकीम खान, डॉ. स्वेता, डॉ. स्नेहाशु साहा, डॉ. जोशी कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार राय, डॉ. ललिता समेत अन्य कई चिकित्सक शामिल रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)