भुनेश्वर कुमार महातो , संवाददाता – समाज जागरण
बेरमो / ऊपरघाट : नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट स्थित पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है वही पेंक में शनिवार को एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। वाहन जांच अभियान में पेंक – नारायणपुर थाना प्रभारी नितीश कुमार स्वयं मौजूद रहे।
इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी डिक्की, कागजात एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की गई। पुलिस जवानों द्वारा वाहनों की गहन तलाशी ली गई ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अवैध सामग्री का पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें और पुलिस जांच में सहयोग करें। मौके पर कई पुलिस जवान मौजूद रहे और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



