google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेंशनर एसोसिएशन ने किया मासिक समीक्षात्मक बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 11 जुलाई 2024 नगर पंचायत क्षेत्र नबीनगर के सोखा बाबा मंदिर मे गुरुवार को पेंशनर एसोसिएशन की बैठक रामजन्म राम की अध्यक्षता मे किया गया जबकि संचालन एसोसिएशन के सचिव शंकर प्रसाद ने किया।बैठक मे लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए सचिव शंकर प्रसाद ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को चलाकर अधिक से अधिक पेंशनरों को संगठन से जोड़े जाने का निर्णय लिया गया। वहीं कोरोना कल मे स्थगित महंगाई बट्टे के तीन किश्त को भुगतान करने की मांग सरकार से की गई।साथ ही नबीनगर को अनुमंडल बनाने की मांग भी किया गया।बैठक की अंत मे नबीनगर के वरिष्ठ पत्रकार रामानुज पाण्डेय की असामयिक निधन पर दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर सुदीप राम, सूरज प्रसाद, कृष्णा कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)