google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेंशनर समाज नबीनगर की मासिक बैठक मे लिया गया कई निर्णय*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 7 दिसंबर 2023 नगर पंचायत नबीनगर के मंगल बाजार स्थित सोखा बाबा मंदिर परिसर मे पेंशनर समाज नबीनगर की मासिक समीक्षात्मक बैठक किया गया । बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया जबकि संचालन मीडिया प्रभारी हाजी मास्टर मुस्ताक अहमद द्वारा किया गया ।हाजी मुस्ताक ने बताया कि आज की समीक्षात्मक बैठक में कई निर्णय लिया गया जिसमें 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस के अवसर पर तीन पेंशनरों हरिद्वार,सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह एवम रामधनी साहू को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया ।बैठक मे पेंशनर भवन निर्माण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह से मिलने की जिम्मेवारी सचिव को दिया गया।इसके अतिरिक्त पेंशनर दिवस के अवसर पर सभी पेंशनर को उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया।बैठक मे कन्या उच्च विद्यालय नबीनगर के अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापिका डॉ लीलावती सिंह के निधन पर दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक मे अवधेश प्रसाद सिंह,विशुन प्रसाद,अर्जुन भगत,हरिद्वार सिंह,रामजन्म सिंह, मधुसूदन पांडे, चंद्रदीप राम,गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य पेंशनर उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)