बेंगलुरु का ट्रैफिक अक्सर लोगों को उनकी लाइफ के जरूरी इवेंट्स में लेट कर ही देता है। ऐसे में एक आदमी ने जब अपनी ट्रेन मिस कर दी तो एक ऑटो ने बिल्कुल जब वी मेट के स्टाइल में रिक्शा भगाकर उसे अगले स्टेशन पर पहुंचा दिया। आदमी ने टाइम से अपनी ट्रेन पकड़ ली और बताया कि कैसे ऑटोवाले ने उसकी मदद की।
बैंगलुर भले ही आई टी सेक्टर मे आगे है लेकिन अपने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए हर दिन चर्चा मे रहता है । सबसे ज्यादा बेस्कीमती समय लोग लाचार ट्रैफिक व्यवस्था के कारण सड़को पर गुजारते नजर आते है। इसी भाग दौड़ के कारण किसी का ट्रैन छूट गया। न तो वह गीत की तरह भागकर ट्रैन पकड़ रहा था नही अपने जीवन मे किसी आदित्य से परेशान होकर भाग रहा था। उसे तो बस बैंगलुर के ट्रैफिक व्यवस्था की मार झेलनी पड़ी। आप स्यवं भी समझ सकते है कि अगर आप स्टेशन पर इन सब के बाद भी पहुँच जाते है और बाद मे आपको यह पता चले कि आपका ट्रैन छूट चुका है। ऐसे मे परेशान होना तो स्वभाविक ही है। लेकिन ऐसे मे अगर आपको कोई वि मीट की तरह मिल जाये और आपको ट्रेन पकड़ने मे मदद करे और सफल हो जाये तो आपके खुशी का ठिकाना नही रहता है।
ऐसे ही एक शख्स आदिल ने अपने फिल्मी जर्नी के बारे मे बताया। आदिल हुसैन पेशे से एक यू-ट्यूबर है। उन्हे बैंगलुर के एस एस बी स्टेशन से 1.40 मे प्रशांकि एक्सप्रेस पकड़ना था । हालांकि वह बैंगलुर के टॉक्सिक ट्रैफिक को देखते हुए 12.50 मे घर से रवाना हुए उनको सिर्फ 17 कि. मी. की दूरी तो तय करके स्टेशन पहुँचना था लेकिन जब वह स्टेशन पहुँचे तो आस-पास के टैक्सी ऑटो वाले ने बताया कि ट्रैन तो निकल चुकी है। यानि कि ट्रैन छूट चुकी है और आप लेट है।
लेकिन उनको विश्वास नही हुआ तो स्वयं रेलवे स्टेशन के अन्दर जाकर उन्होंने स्वयं देखा तो उनके पाव तले से जमीन खिसक गया। तभी एक ऑटो चालक उनके पास आया और कहा कि उनका मदद कर सकता है। जो गाड़ी छूट गयी है उसे 27 कि. मी. दूर अगले स्टेशन पर जाकर पकड़ने मे मदद करेगा लेकिन इसके बदले मे वह 2500 रुपये लेगा। हुसैन ने स्वीकार कर लिया ।।
“हुसैन ने बताया कि” अगले 25 मिनट मैने अपने जिदगी के सबसे अजीब अनुभव प्राप्त किया एक अजीब ऑटो ड्राइवर की। उसने न सिर्फ रफ्तार को बढाया बल्कि शार्टकट भी लिया। उसने दूसरे साथियों को भी ईशारा किया जो हमारे तरह से ही ट्रैन पकड़ने की कोशिश मे थे।
हुसैन आगे बताते है कि यह आदमी हमेशा ही मेरे जैसे लोगों को इंतजार करता है। ट्रैन को अगले स्टेशन पर पहुँचने से पहले ही पहुँचाने का दावा करता है और 20-25 मिनट मे 25000 रुपये कमाता है। अगर हर दिन एक बार भी ऐसा करने मे कामयाब रहता है तो महीने के 75 हजार रुपये कमाता है। हुसैन ने इसे अपने जीवन मे एक यादगार पल ” जब वी मीट” की तरह बताया है। लेकिन अगले स्टेशन के लिए भागम भाग करना तो हमने आदित्य और गीत से ही सीखा है।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








