google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पानी की विकट समस्या को लेकर दो दिन से लोग कर रहे प्रदर्शन, दस दिनों से पानी सप्लाई है बाधित

ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में इस समय बिजली और पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बिजली और पेयजल की समस्या को लेकर लगातार जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। कल भी पानी न मिलने को लेकर बढ़ौली में स्थित जल निगम के कार्यालय पर स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। लगातार दो दिनों से जल निगम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन हो रहा है पर अधिकारियों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। पिछले 10 दिनों से पानी सप्लाई ना होने और टैंकरों से पानी ना पहुंचने की वजह से लोग घरों से निकलकर सड़को पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कल प्रदर्शन के दौरान अधिशासी अभियंता के द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि कल शाम तक पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। लेकिन आज सुबह तक पानी की सप्लाई ना मिले मिलने के कारण आज पुनः स्थानीय लोग खाली बाल्टी लेकर जल निगम के कार्यालय में जाकर धरने पर बैठ गए है। मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो जाती है तब तक यहां से नहीं जाएंगे।
प्रदर्शन को देखते हुए अधिशासी अभियंता के द्वारा लोगों को यह आश्वासन दिया गया की मशीन और पैनल दुरुस्त कर लिया गया है। रात में भी कुछ पानी चढ़ाया गया था जिसके वजह से सप्लाई की गई लेकिन पाइपलाइन खाली होने के वजह से सबके पास नहीं पहुंच पाया। आज पानी चढ़ाया जा रहा है टंकी फुल होने के बाद पानी का सप्लाई दिया जाएगा आज शाम 4:00 बजे तक पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी ।
वही अधिकारी से पूछे गए सवाल की पानी की किल्लत होने के बाद टैंकर का प्रयोग क्यों नहीं किया गया तो उन्होंने बताया कि अधिकारियों से संबंध में बात हुई है टैंकर लगाए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है और कभी-कभी एक टैंकर पानी गांव में भेज दिया जाता है जो इतने बड़े गांव के लिए ना काफी है बरहाल किसी तरह ग्रामीण दूर दराज से पानी लाकर अपना काम चला रहे हैं लेकिन इस समस्या से हलकान होने के बाद अब ग्रामीण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें पानी नहीं मिलेगा तब तक वह कार्यालय से नहीं जाएंगे।
वही जल निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि यह परियोजना 40 वर्ष पुरानी है जगह-जगह पाइप लाइन छतिग्रस्त अवस्था में है जिसके वजह से तमाम समस्याएं आ रही हैं इसके साथ ही मोटर और पैनल जल जाने के वजह से यह समस्या आई थी जिसे दुरुस्त कर लिया गया है और कल शाम को पानी सप्लाई किया जाना था । लेकिन पाइप लाइन खाली होने के वजह से सबको पानी नहीं मिल पाया आज पुनः टंकी भर जा रहा है 4 से 5 घंटे बाद टंकी भर जाएगी इसके बाद पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)