google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

1857 के शहीद जयमंगल पांडेय के बलिदान लोगों ने याद किया ।

मिंटू कुमार समाज जागरण ।
दिनांक 4/10/25 को खिरगांव स्थित जहां 1857 स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद जयमंगल पांडेय का जन्म स्थली है ।शहीद जयमंगल पांडेय का शहीद दिवस उनके फोटो पर पुष्प माला चढ़ाकर खिरगांव वाशी एवं शहर के गण्यमान लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की प्रोफेसर शत्रुघ्न पांडेय ने इनकी पूरी गाथा डोरंडा से चतरा तक पूरी इतिहास की जानकारी दी उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आजाद भारत में जी रहे है तो शहीद जयमंगल पांडेय जैसे क्रांतिकारियों की वजह से ।जिनकी लहू इस मातृभूमि के एक एक कण में समाहित है जब भी अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी याद आती है तो भारतीयों पर क्रूर यातनाएं याद आती है।बटेश्वर मेहता ने कहा कि क्रूर अंग्रेजो के खिलाफ प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दे दी आज ऐसे स्वतंत्रता संग्राम के नेतृत्वकर्ता शहीद जयमंगल पांडेय और हजारीबाग की धरती पर गर्व है। आज जब भी 1857 की क्रांति की बात आती है तो हजारीबाग के लाल 1857 क्रांति के नायक शहीद जयमंगल पांडेय पूरे शहर वाशी के साथ देश गर्व करता है। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि शहीद जयमंगल पांडेय की जब इतिहास को जानेंगे तो पता चलेगा कि 1857 क्रांति में अदभुत योगदान रहा। जो भुलाया नहीं जा सकता। आज इन क्रांतिकारियों की वजह से आजाद भारत की कल्पना साकार हुई आज आजादी के खुली सांस में जी रहे है उसमें शहीद जयमंगल पांडेय का अदभुत योगदान है इस कार्यक्रम को अशोक देव ने भी संबोधित किए कार्यक्रम का समाज के जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय के नेतृत्व में हुआ नेतृत्व सुनील वंशज सचिदानंद पांडेय ने कहा कि पूरे गांव आज गौरवान्वित है ही इन सपूतों पर पूरा देश को अभिमान है ।आज इनकी बलिदानी भारत के कोने कोने और कण कण में है आज जरूरत है यहां के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की जो इस हजारीबाग की धरती का मान भारतीय पटल पर हो इन शहीदों की गुमनाम गाथा देश जाने ।इस कार्यक्रम में किशुन पांडेय , लालकिशोर साहू ,संजय साव, मिथलेश पांडेय , उदय पांडेय, ज्ञानदीप कुमार, हीरा कुमार पांडेय , चंदन पांडेय , धीरज सिंह, मंगल पांडेय, दीनानाथ पांडेय, गया पांडेय, अरविंद कुमार, विजय पांडेय, विश्वनाथ राम के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)