समाज जागरण
शाहजहांपुर – पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ थाना काँट क्षेत्रान्तर्गत कुर्रियाकलां स्थित दुर्गा काली माता मंदिर में पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने माता के दर्शन कर जनपद में शान्ति, सौहार्द एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चौकसी व सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



