दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर में शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशकों के वेतन पर रोक के बाद इन सभी के समकक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा राशि का हिसाब नहीं दिए जाने के कारण वित्त विभाग ने यह कार्रवाई की है।वर्ष 2022-23 से ही यह मामला लंबित है, जिसमें आधा अधूरा राशि का समायोजन कराया गया था, लेकिन वर्ष 2023-24 और 2024-25 में यह समायोजन शून्य रहा। ऐसे में वित्त विभाग ने इनके वेतन मद में राशि की स्वीकृति नहीं दी।प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में जवाब मांगा है और मध्य विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के भुगतान के लिए डेढ़ साल पहले दी गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं समायोजन जल्द करने का निर्देश दिया है।लेकिन, विभागीय अधिकारियों की मनमानी के कारण शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।मामले में शारीरिक शिक्षा अनुदेशक अर्पणा कुमारी ने बताया कि हमलोग बिना कोई गलती के खामियाजा भुगत रहे हैं ।एक ओर विभाग का आदेश है कि शिक्षकों का वेतन रुके नहीं दूसरी ओर बाबुओं की मनमानी महीनों से चक्कर कटवा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



