google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड में खोए 10,000 रुपये पीड़िता को कराए वापस

ब्यूरो समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के दिशा-निर्देशन में, थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरी साइबर टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

आवेदिका विमला मिश्रा पत्नी अशोक मिश्रा, निवासी हिण्डालको कॉलोनी, रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड कर धनराशि ट्रांसफ़र करा ली गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना साइबर टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की गई।

टीम द्वारा संबंधित बैंक से समयबद्ध पत्राचार, खाते पर तत्काल होल्ड एवं निर्धारित प्रारूप में नोटिस जारी करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि ₹10,000/- को सफलतापूर्वक आवेदिका के मूल खाते में वापस कराया गया।

पीड़िता द्वारा इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना, पिपरी की टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)