google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पितृपक्ष मेला 2022 एवं दुर्गा पूजा के सफल आयोजन पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

*पितृपक्ष मेला 2022 के सफल आयोजन एवं दुर्गा पूजा, रावण वध एवं मूर्ति विसर्जन कार्य का सफलतापूर्वक आयोजन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इसमें सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मचारी, एवं आउटसोर्स कम्पनी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने हेतु गया नगर निगम कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया|*

संवाददाता गजेन्द्र कुमार जिला गया बिहार

पितृपक्ष मेला में इस बार रबड़ डैम के निर्माण हो जाने से नदी में पानी स्थिर रहने के कारण पिण्ड सामग्रियों को उसमें से लगातार निकालकर सफाई रखना एवं चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे आउटसोर्स कम्पनी के सफाई कर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक उक्त कार्य को किया गया | सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सराहनीय रही| नगर निगम के सभी सफाई पर्यवेक्षक, मुख्य सफाई निरीक्षक, वार्ड निरीक्षको, नोडल पदाधिकारी, उप नोडल पदाधिकारी, भंडारपाल द्वारा भी सराहनीय कार्य किया गया है। रावणवध कार्यक्रम के अवसर पर गाँधी मैदान में नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण रूप से सराहनीय प्रकाश व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था करायी गयी | गाँधी मैदान में पितृपक्ष मेला में टेंट सिटी का निर्माण कराया गया था एवं उसे हटाने पर गड्ढे हो गये थे जिसे निगम द्वारा समतलीकरण अच्छी सफाई व्यवस्था करायी गई| रुकमिनी तालाब में मूर्ति विसर्जन के अवसर पर तालाब की साफ – सफाई, प्रकाश की समुचित एवं पर्याप्त व्यवस्था एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना करायी गई|
उपरोक्त कार्यो के सफलतापूर्वक निर्वहन में सराहनीय योगदान हेतु, पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण को श्रीमती अभिलाषा शर्मा, भा0प्र0से0, नगर आयुक्त,गया नगर निगम द्वारा प्रशंसा पत्र दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)