अनूपपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से पौधारोपण किया जा रहा है। जिलेभर में चल रहे पौधरोपण में युवाओं का नवीन संगठन ‘राम की सेना’ लगातार प्रयासरत है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण कर रही है। रविवार को जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत धिरौल में 1 हजार पौधरोपण का लक्ष्य लेकर वृक्षारोपण किया, जहां भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदास परी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती बाल्मीक राठौर, नगर परिषद बरगवां अमलाई के उपाध्यक्ष डॉ. राज तिवारी, भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पीयूष पटेल, यदूराज पनिका, मनीष तिवारी, चंद्रिका द्विवेदी, प्रवीण सिंह उपसरपंच के साथ राम की सेना केे संचालक सर्वेश पटेल, आयुष पटेल, साहिल गुप्ता, जय पटेल, रजनीश राठौर, गणेश पटेल, आलोक पांडे, गोपाल सिंह, प्रेम साहू, प्रयास पटेल, अभय गुप्ता, आदर्श सिंह बघेल, आदित्य पाल एवं अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



