लखीमपुर खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने बढ़ाया शहर का गौरव

‘रन फॉर राम’ मैराथन में 1600 से अधिक धावकों ने लिया भाग, क्रिकेट मुकाबलों में दिखा रोमांच

कुलदीप सिंह
लखीमपुर खीरी।
स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में मेमोरियल ग्राउंड पर आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन–2 के नौवें दिन खेल और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत “रन फॉर राम” मैराथन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कौशल (प्रांत प्रचारक), इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल (विधान परिषद सदस्य, स्नातक वर्ग), विभाग प्रचारक अभिषेक, जिला प्रचारक अविनाश, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार एवं क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मैराथन में 1600 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन के विजेता

बालक वर्ग (5000 मीटर)
प्रथम: रवि कुमार पाल (₹5100)
द्वितीय: दीपक (₹2100)
तृतीय: जितेंद्र सिंह (₹1100)
सांत्वना पुरस्कार: अनिल कुमार, सत्यवीर सिंह, नैमिष कुमार

बालिका वर्ग (5000 मीटर)
प्रथम: सृष्टि वर्मा (₹5100)
द्वितीय: रुचि श्रीवास्तव (₹2100)
तृतीय: अंबिका (₹1100)
सांत्वना पुरस्कार: शिफा, तनु गौड़, शीतल (₹500-₹500)

‘रन फॉर राम’ के विजेताओं को स्मृतिशेष डॉ. रवि श्रीवास्तव की स्मृति में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव एवं उनके पुत्र कपिल श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

इसके अलावा आयोजित स्वच्छता रैली में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, ला मार्टिना स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, भगवानदीन आर्य कन्या विद्यालय, एनसीसी 26वीं बटालियन एवं धर्म सभा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों द्वारा किए गए करतबों का आकर्षक प्रदर्शन भी हुआ, जिसका नेतृत्व प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता

क्रिकेट मुकाबले में पुलिस टीम और रामापुर सुपर स्ट्राइकर के बीच खेले गए मैच में पुलिस टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शालू, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आरिफ, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक सर्वेंद्र तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब अमित कुमार को दिया गया।

बालिका वर्ग क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में डॉन बॉस्को स्कूल और सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर की टीमों के बीच हुए रोमांचक मैच में सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने 10 रन से जीत हासिल की।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: श्रद्धा
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: उमरा
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: काजल
वूमेन ऑफ द मैच व वूमेन ऑफ द सीरीज: कोमल शर्मा

कार्यक्रम का मंच संचालन राम मोहन गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक अभिषेक, सह विभाग प्रचारक अविनाश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, जिला कार्यवाह संजीव, चित्रसेन (एनसीसी), अभय प्रताप सिंह (एसडीओ, वन विभाग), खेल महोत्सव संयोजक आशीष चौहान, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, जितेंद्र अवस्थी, जेई समरा सईद सहित अन्य खेल प्रभारी, सभासद एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)