google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर पृथ्वी को हरा भरा रखने का लिया संकल्प

पाली मुक्तिधाम में पांच पौधे रोपण कर पृथ्वी संरक्षण का दिया संदेश
समाज जागरण
विजय तिवारी

उमरिया-पृथ्वी का शृंगार हैं पेड़, पौधे, फूल, झरने और हवा। इन्हें बचाने और धरती को हरा-भरा रखकर पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा मुक्तिधाम पाली में पाली थाना प्रभारी मदनलाल मारवी की उपस्थिति में आंवला एवं नीम के पौधे लगाकर पौधा रोपण कर पृथ्वी को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने कहा कि 22 अप्रैल 1970 से पर्यावरण, पृथ्वी और जीवन के संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें। क्योंकि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक साधनों की जरूरत, एक पेड़, एक जानवर या फिर एक इंसान की होती है, वहीं पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती है।
पर्यावरण मित्र ने पौधे ही जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जीवन में एक-एक पौधे का रोपण जरूर करना चाहिए। धरती को स्वस्थ रखने के लिए पौधों का महत्वपूर्ण भूमिका है।पृथ्वी के संरक्षण के लिए सबसे जरूरी पौधारोपण है। पृथ्वी का हम जितना दोहन कर रहे हैं, उसी के दुष्परिणाम हम आज झेल रहे हैं। पृथ्वी पर प्रदूषण को दूर करने के लिए सबसे अहम पौधारोपण है। इसके अलावा नदियों की सफाई के लिए देश में कई प्रयास होते हैं। अंतिम में उपस्थित सभी लोगों ने पृथ्वी को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। पौधारोपण के दौरान पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, उपनिरीक्षक गोविंद सिंह धुर्वे ,पर्यावरण मित्र सभी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)