google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोयला श्रमिकों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय हर लड़ाई के लिए हम सक्षम- के लक्ष्मण रेड्डी

जमुना बंकिम बिहार में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन संपन्न
समाज जागरण
विजय तिवारी

जमुना । गत दिनांक को जमुना कोतमा क्षेत्र के बंकिम बिहार मे जमुना कोतमा क्षेत्र व हसदेव क्षेत्र के कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता विजय सिंह अध्यक्ष जमुना कोतमा क्षेत्र मंच संचालन जानकी सिंह ने की स्वागत भाषण रोशन उपाध्याय महामंत्री ने किया सभा में मुख्य अतिथि के लक्षमा रेड्डी कोल उद्योग प्रभारी (भारतीय मजदूर संघ) की उपस्थिति रही। साथ में ए बी के एम एस उपाध्यक्ष मजरुल हक़ अंसारी मंत्री महेंद्र पाल सिंह , सुजीत सिंह दिलीप त्रिपाठी महामंत्री हसदेव क्षेत्र , एस ई सी एल समन्वयक उपस्थित रहे। जमुना कोतमा क्षेत्र व हसदेवक्षेत्र के विभिन्न इकाइयों से 150के संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी और इकाईयों के कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष/सचिव उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए के लक्षमा रेड्डी जी कोल उद्योग प्रभारी (भारतीय मजदूर संघ) ने कर्मचारियों के भविष्य निधि पेंशन, सुरक्षा, जैसे मुद्दों को गम्भीरता से भिन्न भिन्न फ़ोरम में संगठन द्वारा उठाया जा रहा है। महिला कर्मचारियों से जुड़े समस्याओं के निदान हेतु अलग अलग कोल इंडिया के साथ सभी जोनों में महिला समिति बनाने पर जोर दिया अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे विजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करतें हुए सभा समाप्त की घोषणा किया तथा जमुना कोतमा क्षेत्र में अबकी बार 1500 सदस्य पार का नारा सर्वसम्मति से लगाया गया भारत माता की जय कार से पूरा सदन गूंज उठा उन्होंने कहा कि पिछली बार काफी विरोध के बाद भी हम 1247 तक पहुंच पाए थे और नंबर एक पर थे लेकिन इस बार श्रमिकों की संख्या पिछली बार की तुलना में काम है इस बार मौत 21सौ ही रह गए हैं इस बार हम सभी को दुगनी ताकत से लगना पड़ेगा जमुना कोतमा क्षेत्र और हसदेव क्षेत्र एस ई सीएल में भारतीय मजदूर संघ को एक नंबर पर लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और कुछ लोगों की नियुक्ति की गई जिसमें फ्रांसिस एंथोनी एरिया उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एरिया सचिव राजेंद्र गुप्ता एरिया सचिव सुखविंदर सिंह एरिया सचिव और महिला प्रतिनिधि में सरला द्विवेदी दुर्गा रुक्मणी कि संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)