google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रधान मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन का किया शिलान्यास

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 26 फरवरी 2024 सोमवार को 10.45 बजे सुबह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने जैसे ही शिलान्यास किया पंडाल मे उपस्थित लोगो ने तालिया बजा कर खुशी का इजहार किया।प्रधान मंत्री द्वारा आज एक साथ 2054 जगहों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन के रूप मे चयनित रेलवे स्टेशन, रेलवे ओवर ब्रिज,और रेलवे अंडर पास का पुनर्विकास, शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोष एवम कोयला राज्य मंत्री राव साहिब पाटिल दानवे वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रधान मंत्री के साथ जुड़े रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम विश्व का सबसे बड़ा कार्यक्रम है जहां एक साथ 2054 जगहों पर शिलान्यास,उद्घाटन कार्यक्रम हो रहा है।प्रधानमंत्री ने बताया की इस कार्यक्रम को देश के 40 लाख लोग देख रहे है जिनमे 500 से अधिक मुख्यमंत्री,केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री, सांसद एवम विधायक भी शामिल है।वही नबीनगर मे इस कार्यक्रम को लेकर लोगो मे उत्साह को देखते हुए रेल विभाग द्वारा नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन परिसर मे इस कार्यक्रम को देखने के लिए एक बड़ा एल ई डी स्क्रीन लगाया गया था एवम बैठने के लिए पंडाल का निर्माण कराया गया था जहां बड़ी संख्या मे बैठकर लोग प्रधान मंत्री का कार्यक्रम देखें।वही शांति और सुरक्षा के मद्देनजर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ,थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय दल बल के साथ तैनात रहे। मौके पर जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू, पिपरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिंह ,मुखिया आमोद चंद्रवंशी, तोल मुखिया प्रतिनिधि बिंदेश्वर सिंह, भाजपा नेता राम लखन सिंह ,उदय प्रताप सिंह, उमेश सिंह ,राकेश सिंह, राजा गोपाल इंग्लिश अकादमी के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार, सुरेश सोनी, जदयू मिडिया प्रभारी सोनू कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक एवम बच्चे मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)