दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)26 फरवरी 2024 सोमवार को बीआरसी नबीनगर मे बिहार शिक्षक एकता मंच प्रखंड ईकाई नवीनगर की बैठक अयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार एवं संचालन शिक्षक उपेंद्र कुमार ने किया । मौके पर शिक्षक एकता मंच के संयोजक धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि सक्षमता परीक्षा का हम सभी शिक्षक विरोध करते हैं , और विना शर्त का राज्यकर्मी का दर्जा लेकर रहेंगे। वही अध्यक्षता कर रहे संतोष कुमार ने कहा कि सक्षमता परीक्षा का जो शिक्षक फार्म भर दिये उनसे आग्रह है कि वे परीक्षा न दे और संघ का साथ दे ।शिक्षको ने बताया कि शिक्षक एकता मंच का राज्य स्तरीय बैठक एवम जिला स्तरीय बैठक मे लिए गए निर्णय के आलोक मे सक्षमता परीक्षा का विरोध परीक्षा का एडमिट कार्ड जलाकर किया जायेगा। मौके पर अध्यक्ष मंडल के सदस्य पंचम कुमार दास, इकबाल खान, मुकेश कुमार, सुशील कुमार सिंह ,राजेश सिंह, संजय कुमार, लालमोहन राम, तफज्जुल अंसारी, मनीष सिंह ,धर्मेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, आनंद सिंह सहित दर्जनों शिक्षक मोजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



