दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार ( ब्यूरो चीफ) औरंगाबाद
दिनांक -14/05/23 को जिला के बारुण थाना द्वारा मद्यनिषेध अभियान के अंतर्गत सोन नदी दियारा में छापामारी करते हुए 100 लीटर देशी महुआ शराब एवं 1625 kg शराब बनाने में प्रयोग किया जाने वाला गुड़ बरामद/जप्त किया गया। साथ ही करीब 10000 लीटर जावा महुआ पास बरामद करते हुए यथास्थान विनष्ट किया गया एवं 04 भट्ठीयों को ध्वस्त किया गया।संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



