जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 100 लोगों की समस्याएं, आत्मीयता के पुट में सबको दिया कार्रवाई करने का भरोसा
गोरखपुर, 14 मई। चिंता नहीं करिए। घबराइए बिलकुल मत, हर शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। समस्या कोई हो, हम उसका समाधान करेंगे।
आत्मीयता के पुट में यह भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को दिया। नगर निकाय चुनाव आचार संहिता के कारण करीब एक माह बाद जनता दर्शन आयोजित हुआ। गोरखनाथ मंदिर में पिछला जनता दर्शन कार्यक्रम 9 अप्रैल को लगा था। इस बार करीब 100 लोग अपनी समस्याएं बताने पहुंचे थे। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। उनके प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया। एक महिला ने अधिक बिजली बिल में छूट देने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उसे भरोसा दिया कि जितना भी संभव होगा, छूट दिलाएंगे।
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने को प्रेरित किया।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 22 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 22 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें पूजास्थल हिंदू…
- मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियांअभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड जमशेदपुर झारखंड 21 जून 2026 : मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली और दायित्वों की विस्तृत जानकारी देने…
- करोड़ों की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना शोपीस, डॉक्टर-नर्स गायब, सीसीटीवी के भरोसे चल रहा अस्पतालकेशवाही के स्वास्थ्य केंद्र में दो घंटे से इलाज की आस में खड़ा रहा मरीज, ग्रामीण बोले- मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ रहा शहडोल। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र केशवाही में स्थित प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही है। करोड़ों रुपए की लागत…
- डिस्कनेक्ट हुआ नल- कनेक्शन को कनेक्ट करने नगर पालिक निगम तनिक भी गंभीर नहींउड़िया मोहल्ला में पानी सप्लाई की कवायत बनी उपभोक्ताओं के गले की फान्स*बुनियादी सुविधा बहाल कराने मारे -मारे फिर रहा भुक्तभोगी परिवार- कटनी / उपनगरीय क्षेत्र स्थित न्यू कटनी जंक्सन के वार्ड क्रमांक १९बाबू जगजीवन राम वार्ड के अंतर्गत उड़िया मोहल्ला क्षेत्र में इन दिनों पेय जल सप्लाई का चल रहा कार्य आम लोगों के…
- अब विकास की बारी’: मझौली और आसपास के गांवों में अदाणी परियोजना के पक्ष में दिखा सकारात्मक रुखग्रामीणों का कहना- उद्योग आएगा तो रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार अनूपपुर। जिले के कोतमा क्षेत्र में प्रस्तावित अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना (अदाणी समूह) को लेकर मझौली तथा आसपास के कई गांवों में विकास और रोजगार की नई उम्मीदें दिखाई देने लगी हैं। आगामी 24 जून को आयोजित होने वाली लोक…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








