google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इलेक्ट्रिक रिक्शा, टोटो की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण

धनबाद –इलेक्ट्रिक रिक्शा, टोटो की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.चोरी हुई चार टोटो की बैटरी भी पुलिस ने बरामद की है. 24 वर्षीय शमशाद आलम और कुंदन कुमार ठाकुर के साथ 51 वर्षीय सफीक अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वासेपुर के नया बाजार कबाड़ी पट्टी का रहने वाला सफीक चोरी की बैटरी कुंदन और शमशाद आलम से खरीदकर उसे खपाने का काम करता था।बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी पत्रकारों को दी है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)