दैनिक समाज जागरण
शीतल दत्ता वरीय संवाददाता,
धनबाद झारखंड
तिसरा। भक्ति भाव के साथ कुइयां कोलियरी कार्यालय में मां काली के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शनिवार को आचार्य बबन मिश्रा की ओर से संपन्न कराया गया जजमान के रूप में संजीव चटर्जी थे। बबन मिश्रा ने लक्ष्मी शिव पार्वती बजरंगबली नवग्रह गंगा पूजा पृथ्वी पूजा कर कर अंत में मां काली का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कराया गया। पूजा के बाद बालक भोजन एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के मजदूर से लेकर आम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप प्रबंधक राजीव झा, बी एल घोष, अभियंता रवि राज कार्मिक अधिकारी प्रतीक कुमार आदि लोग मंदिर में माथा टेका प्रसाद ग्रहण किया लोगों ने बताया कि पहले यह मंदिर घनुडीह परियोजना कार्यालय में स्थित था परियोजना कार्यालय यहां शिफ्ट होने के बाद पूजा पाठ में काफी दिक्कत होती थी इसलिए वहां से हम लोग मंदिर को यहां शिफ्ट कराया। घनुडीह में 1975 में सीआईएसएफ की ओर से मां काली का स्थापना किया गया था क्योंकि यहां पर शांति नहीं रहती थी आपस में लड़ाई झगड़ा एवं दुर्घटना होते रहता था इसलिए सीआईएसएफ ने यहां पर इसकी स्थापना और पूजा की थी। मौके पर दिलीप सिंह अमित कुमार नगीना बेलदार योगेंद्र विश्वकर्मा केशव सिंह यादव पीके सक्सेना जोगेंदर मिस्त्री विनय बेलदार आदि लोग थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



