दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ह्त्या का प्रयास व मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । गिरफ्तार आरोपी की नवीनगर थाना क्षेत्र के बेलवां गांव निवासी प्रिंस कुमार सिंह है। मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपधयाय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ ह्त्या का प्रयास व मारपीट मामला थाने में दर्ज कराया गया था जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कारवाई मे एस आई सुधीर कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



