दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना में बुधवार को नये थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा जनता में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखना, और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास की खाई को पाटना और संवाद को मजबूत करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपराध मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया। नए थाना अध्यक्ष के स्वागत में टंडवा क्षेत्र के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। नए थानाध्यक्ष को इस क्षेत्र में शराब व खनन तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना एक बड़ी चुनौती होगी।वहीं स्थानीय लोगों को नए थानाध्यक्ष से काफी उम्मीदें हैं कि वे निष्पक्षता और सामाजिक समरसता के साथ अपने कर्तव्यों को निर्वहन करेंगे और अपराध मुक्त टंडवा बनाने के लिए उन्हें जनसहयोग भी मिलता रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



