दैनिक समाज जागरण अमित कुमार रनोखा रोहतास
रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से पुलिस ने एक अभियान चला कर के आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया। मद्य निषेध अधिनियम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लीटर शराब के साथ महिला सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं शराब के नशे में भी एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी पुष्टि करते हुए दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के लाल वारंटी हथनी गांव निवासी भूटी सिंह व अशोक सिंह बिशनपुर गांव से धनपत मुसहर और रामपुर से सर्वजीत सिह को गिरफ्तार किया गया। वहीं 10 लीटर शराब के साथ एक महिला सहित दो को गिरफ्तार किया गया। जिसे भालुआहि गांव से संतोष डोम,कौशल्या देवी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से पांच-पांच लीटर शराब तलाशी के दौरान पाया गई। उनकी गिरफ्तारी भालुआहि गांव से की गई। शराब के नशे में एक गिरफ्तार करने वाले भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



