google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस ने मारपीट के मामले में नामजद आरोपी को किया गिरफतार

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

किरतपुर ग्राम हामिदपुर माखन निवासी श्रीमती संगीता पत्नी आशाराम ने थाना किरतपुर में तहरीर देकर बताया कि 12 जून 2025 को उनके जेठ अशोक पुत्र कालूराम और जेठानी पूनम पत्नी अशोक ने उनके घर आकर गाली-गलौच करते हुए उनके पति आशाराम पर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनके पति को गंभीर चोटें आईं और दोनों हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना किरतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में नामजद अभियुक्त अशोक पुत्र कालूराम को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता‌ अशोक पुत्र कालूराम, निवासी ग्राम हामिदपुर माखन, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार
उपनिरीक्षक रवेन्द्र कुमार
मुख्य आरक्षी मोहम्मद मोमिन आरक्षी मोहसिन पुलिस टीम में दो अन्य सदस्य भी शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)