समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
थाना जंसा क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक बालक के अचानक लापता हो जाने की सूचना उसके परिजनों द्वारा थाने पर दी गई थी। प्रकरण की संवेदनशीलता और गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना जंसा पुलिस द्वारा तत्काल प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए बच्चे की तलाश के लिए हर स्तर पर कार्यवाही प्रारंभ की गई।।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर हथिवार मोड़ थाना बड़ागांव से बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया ।



