google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माँ ने बहु के ऊपर प्रेमी के साथ मिलकर जहर देकर मारने का लगाया आरोप

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
सिंधोरा क्षेत्र के गड़खड़ा गांव में अपने ससुराल में रहने के दौरान मृत युवक के माँ ने एक माह बाद अपने बहु के ऊपर प्रेमी के साथ मिलकर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आत्महत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की।
एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार के आदेश पर एक माह बाद दर्ज हुए मुकदमे में मृत युवक की माँ विन्दों देवी निवासी चौरी भदोही ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसकी बहु जबरन अपने मायके गड़खड़ा में रहती थी। जिसके कारण मेरा पुत्र रितेश भी साथ रहने लगा। लेकिन गांव के ही एक युवक अमन अग्रहरि से नाजायज सम्बंध होने के कारण मेरे पुत्र को अकारण मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता था और प्रेमी के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी भी देता रहता था। गत 28 मई को रात 7 बजे फोन द्वारा उसकी हालत खराब होने की सूचना दी गई और हम लोग उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी दो दिन बाद मौत हो गई। मृतक की माँ ने बहु तृप्ति और प्रेमी अमन के ऊपर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की। वही थाना प्रभारी सिंधोरा ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी तृप्ति उर्फ रिशु, प्रेमी अमन और गांव के दो अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351 (2) तथा 107 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है और बिसरा सुरक्षित रखा गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)