google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवती की हत्या मामले में पुलिस ने अनुसंधान किया तेज फोरेंसिक विभाग की टीम जुटी जांच में

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 26 फरवरी 2024 नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव के बघार मे मिले युवती की शव की जांच मे पुलिस द्वारा अनुसंधान कार्य तेज कर दिया गया है ।रविवार को फॉरेंसिक विभाग की टीम जांच के लिए घटना स्थल का दौरा कर खून से सनी मिट्टी और साक्ष्य से संबंधित अन्य संदिग्ध वस्तुओं को इक्कठा कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया।वही अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम की सहायता से अनुसंधान कार्य तेज कर दिया ।वही घटना स्थल पर पूरे दिन पुलिस अधिकारी घटना स्थल का मुआयना करते रहे। मौके पर एसडीपीओ औरंगाबाद मो अमानुल्लाह खां , टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद एवम फोरेंसिक टीम के सदस्य मोजूद रहे।एसडीपीओ ने बताया कि अभी तक हत्या के मामले मे कोई सुराग नहीं मिला है। जैसे ही कोई सुराग मिलेगी पुलिस द्वारा त्वरित कर्रवाई किया जायेगा। गौरतलब है कि शनिवार को सुबह मे बसडिहा गांव के बघार मे एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)