google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति के द्वारा निकाला गया न्याय यात्रा ।

दैनिक समाज जागरण चाँद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

आज दिनांक 25/2/2024 को झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति के अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू जी के नेतृत्व में झारखंड कॉलोनी डिमना के विभिन्न स्थानों से न्याय यात्रा निकाली गई एवं आमजनों को झारखंड के वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। किस प्रकार से भाजपा सरकार के ईसारे पर ईडी एवं सीबीआई ग़ैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्य मंत्रीयों को टारगेट कर लोक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र चला रही है। झारखंड के लोकप्रिय पुर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जमीन धोटाले के झुठे मुकदमे में फंसाकर जेल में बंद किया गया है। ताकि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू कर सके। और झारखंड के खनिज संपदाओं का दोहन कर सके। भाजपा के चल चरित्र से जनता को सचेत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से शेख बदरूद्दीन, योगेन्द्र कुमार निराला, फैयाज खान, डानियल कंडीर, परवेज खान, मानु माझी, रंजीत देव, राजु श्रीवास्तव, कन्हैया रजक, हैप्पी तनतुबाई, वासिम खान, उर्मिला टुडू, सलमा मुर्मू, लक्ष्मी मुर्मू, होपोन बुडी टुडू, बाकार हुसैन, दास जी, आदि सैकड़ों वस्ति वासी गण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)